अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। विद्युत थर्मल पावर प्लांट ए.टी.पी.एस स्विच- यार्ड बाउंड्री के बाहर ट्रांसमिशन नीलकंड इंटरप्राइजेज के श्रमिक के साथ विधुत संविदा कर्मी जानकी प्रसाद के साथ हादसा हुआ, चालू लाइन में ट्रांसमिशन ने करवाया पेड़ कटवाने का काम जिसे बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से चोटिल व झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई और वहीं पूछताछ करने पर बाद पता चला कि पीड़ित इलाहाबाद का निवासी है।पेड़ का डाल काटते समय चालू लाइन 220 KV के लाइन पर डाल गिर गया और संविदा कर्मी विद्युत की चपेट में गय वह पेड़ से नीचे गिर गया।वहां पर मौजूद लोगों ने तुरन्त जानकी प्रसाद को हॉस्पिटल ले आए।
मिली जानकारी के अनुसार उपचार कर रहें डॉक्टर का कहना है की वह (70) प्रतिशत जल चुके है प्राथमिक चिकित्सा करके पीड़ित जानकी प्रसाद को तत्काल वाराणसी के लिए उपचार हेतु रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

