वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा, सोनभद्र,जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा भैया शिव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अनपरा पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर राजेश कुमार पुत्र वंशमान निवासी ग्राम खजुरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को दिनांक 19.10.2022 समय 17.30 बजे सीआईएसएफ गेट से चोरी के 03 अदद (वजन 3.2 किग्रा)) कटे कॉपर वॉयर के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 187/ 22 धारा 379,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर मा) न्यायालय चालान किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। नाम पता अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र वंशमान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खजुरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र बरामदगी – अभियुक्त के पास से 03 अदद चोरी के कॉपर के तार का टुकड़ा जिसकी लं0 07,07,07 फिट की कुल वजन 3.2 किग्रा0 बरामद होना। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. प्र0निरी0 भैया शिव प्रसाद सिंह 2. 4030नि0 सन्तोष कुमार सिंह 3. हे0का0 विनोद कुमार 4. का0 हृदयलाल 5 का0 राबिनस तिवारी, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र

