प्रशिक्षु सीओ के निरीक्षण में शराब दुकानों पर मिला गंदगी का अंबार ,विक्रेताओं को जमकर लगाई फटकार

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/सोनभद्र| नगर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब व बियर की दुकानों में दुद्धी प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने हमराहियों के साथ आ धमके और दुकानों का विधिवत निरीक्षण किया ,दुकानों में मौजूद स्टाक का रजिस्टर से मिलान किया गया और मूल्य से अधिक रेट पर मदिरा बेचे जाने के बावत लोगों से जानकारी ली जिस पर कोई शिकायत सामने नहीं आयी ,उन्होंने दुकानदारों से शराब व बीयर की बोतल को नियत दर पर बेचे जाने की ताकीद की | अधिकारियों ने शराब बिक्री हेतु निर्धारित रेट लिस्ट को सरकारी शराब की दुकान के फ्रंट पर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए गए। वही देशी शराब की दुकान परिसर में लगे गंदगी की अम्बार देख कर नाराजगी जाहिर की और दुकानदार से नियमित साफ सफ़ाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए है| वही पुलिस अधिकारियों के एकाएक शराब व बियर की दुकान पर धमकने से अफरा तफरी मच गई ,शराब खरीदने आये कुछ युवक अधिकारियों को देख खिसक लिए|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment