वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा, सोनभद्र,5 लाख का हेरोइन के साथ 3 तस्कर को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल पिपरी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा श्री भैया शिव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अनपरा पुलिस द्वारा 03 शातिर हेरोइन तस्करों को दिनांक 19.10.2022 को 38 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अभियुक्त क्रमशः 1. विकास कुमार पुत्र रमाशंकर प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बेदुलिया थाना जनदहा जनपद वैशाली बिहार हालपता शिव मंदिर के पास रेनूसागर थाना अनपरा सोनभद्र 2. अनिल कुमार भारती पुत्र राजेन्द्र भारती उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम करहिया थाना अनपरा जनपद सोनभद्र 3. पिन्टु चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जपला थाना हुसैनाबाद जनपद पलामू झारखण्ड हालपता- शिवमंदिर के पास रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को दिनांक 19.10.2022 को समय 06.50 बजे रेलवे पुलिया के नीचे हुआनाला बहग्राम औड़ी से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 184 / 22, 185/22 व 186/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय चालान किया गया है उपरोक्त तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब
5,00,000 रुपये है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 विनोद कुमार थाना अनपरा सोनभद्र 2. 30नि0 चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर
3. का0 सचिन सिंह थाना अनपरा सोनभद्र
4. का0 अजीत यादव थाना अनपरा सोनभद्र

