बीजपुर आगामी त्यौहार दीपावली व डाला छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुआ संपन्न

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर, सोनभद्र,मंगलवार की सायं आगामी पड़ने वाले त्योहार दीपावली व छठ के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक क्षेत्र के सम्भ्रांतजनो के साथ की गई।
प्रभारी निरीक्षक ने मोटकी मुकुट पहाड़ी पर तीन दिवशीय लगने वाले वाले मेला के सुरक्षा ब्यवस्था के बाबत मंदिर समिति के पदाधिकारियों से गहनता से विचार विमर्श किया।कहा मेले की सुरक्षा ब्यवस्था के लिए फोर्स पर्याप्त मात्रा में रहेगी कही कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।मेले में बिशेष दस्ता भी तैनात रहेगा जो एवं अराजक तत्वो पर निगरानी करता रहेगा।पर्व को मिलजुल सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील उन्होंने सभी से किया कहा कही कोई दिक्कत समझ मे आ रही है तो बताए उसकी ब्यवस्था पहले कर लिया जाएगा।छठ पर्व के बारे में भी उन्होंने क्षेत्र के सम्भ्रांतजनो से बिस्तृत रूप से जानकारी ली।सुरक्षा के बाबत उन्होंने कहा अगर कोई हरकत करते पाया गया तो किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।इस मौके पर निरीक्षक क्राइम अशोक यादव,वरिष्ठ उप निरीक्षक बिनोद यादव,राधे श्याम मौर्य, प्रधानपति बिनोद भारती,बिश्राम सागर गुप्ता,भूपेंद्र सिंह,राजेश्वर सिंह,बिष्णु कांत दुबे,रामनरायण सिंह,उत्कर्ष दुबे,राहुल सिंह,जयदीप तिवारी,अजय सिंह,रंजीत सिंह,राजेश्वरी दुबे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment