ग्राम समाधान दिवस में शिकायत निस्तारण हेतु जनता दिखा रही रुचि

---Advertisement---

सोनभद्र, *ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत निस्तारण का फार्मूला जनता को आ रहा पसंद*
जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के द्वारा जनपद में शिकायतों के निस्तारण के लिए शुरू किए गए ग्राम समाधान दिवस का सुखद परिणाम ग्राम पंचायतों में दिखना शुरू हो गया है, जनता अब ग्राम समाधान दिवस में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर दिखाई दे रही है। जनता जिलाधिकारी सोनभद्र को धन्यवाद दे रही है कि इस तरह की अनूठी पहल जनपद के दुरुह एवं पहाड़ी एरिया को देखते हुए अत्यंत लाभकारी है। समाधान दिवस में अब जनता द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराने और उसका निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से समाधान दिवस का आयोजन किया। दो जगहों पर ग्राम पंचायत पलिया कला एवं विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत चोपन में ग्राम समाधान दिवस मैं व्यवस्था को लेकर सचिव एवं प्रधान द्वारा कुछ लापरवाही की गई जिसको सचिव को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। ग्राम समाधान दिवस 651 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 432 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, 166 ऐसी सिखाते पाई गई जिनका निस्तारण विवश किया जाना है ऑनलाइन चेकिंग शौचालय की डिमांड, हैंड पंप मरम्मत इत्यादि है। 53 ऐसी शिकायते पाई गई हैं जिसका निस्तारण जनपद स्तर से होना है। उनका विवरण कंट्रोल रूम के द्वारा मंगाया गया है जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर आ रही हैं उसका निस्तारण कर आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। उक्त समाधान दिवस के प्राप्त शिकायत व्हाट्सएप ग्रुप के डिस्क्रिप्सन में लिंक के माध्यम से रखी गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment