भाजपा मंडल की नगर निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक कामकाजी बैठक सम्पन्न।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विगत माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के अध्यक्षता में बैरियर सुंदुरिया रोड शास्त्री गार्डेन में बैठक संपन्न हुआ, बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी, नगर निकाय प्रभारी धर्मराज सिंह ने सर्वप्रथम पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन वंदन किया।
तत्पश्चात बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारीयो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति चेक किया तत्पश्चात निकाय चुनाव को लेकर सुझाव दिया कि सभी जिम्मेदार साथी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर कटवाने तक और बूथ स्तर तक बीएलओ के साथ-साथ घर घर जाकर कार्य करने का सुझाव दिया गया,चोपन मंडल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी को अन्य बूथ के प्रभारी न्युक्त कर सभी 13 बूथों पर सक्रियता से काम करने को लेकर सुझाव दिया।मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, स्थानीय निकाय सयोंजक,जिला कार्य- समीति सदस्य,मतदाता सूची प्रमुख,नगर के सभी सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद,मंडल प्रभारी अशोक मौर्या, सतेंद्र आर्य, संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरी,सत्य प्रकाश तिवारी, विकाश चौबे, धर्मेंद्र जायसवाल,विकास सिंह छोटकू, चंद्रकांत सिंह,सोनी रावत, राम दुलारे खरवार मनीष त्रिपाठी, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment