गुरमा रेंज ने किया टैक्टर सीज, वन भूमि पर कब्जा करने वालो मे मचा हडकंप।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र। सैचुरी एरिया गुरमा रेंज के गुरदह मे अवैध रूप से वन भूमि पर टैक्टर से जुताई कर वन-भूमि कब्जा करने की मिली सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुँचे गुरमा रेंजर सीपी त्रिपाठी ने मौके पर जुताई कर रहें टैक्टर को पकड़कर रेंजर कार्यालय ले आए।
भारतीय वन अधिनियम की 1927 की धारा 5/25, 52क एवं वन जीव संरक्षक 27,29,39 के तहत सीज कर दिए इस कार्रवाही से वन माफियाओ मे हडकंप मच गया है। बताते चले की गुरमा लगातार वन अपराध मे लिप्त वाहनो पर कार्रवाई कर रहे है इससे पुर्व सैचुरी रेंज मे अवैध रूप से सड़क निर्माण करने के आरोप मे तीन जेसीबी मशीन सीज कर करने के साथ आधा दर्जन खनन माफियाओ पर बालू का अवैध खनन करने पर एसटूकेस काटी गयी है। जिससे बालू के अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगी है गुरमा रेंजर सीपी त्रिपाठी का कहना है की गुरमा रेंज मे किसी प्रकार का वन अपराध नही होने दिया जो भी वन अपराध मे लिप्त पाया जाएगा उसके उपर सख्त से सख्त वन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment