अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने मुख्य नगर, चौक चौराहे, बस-टैम्पू स्टैंड, बाजार आदि में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शुक्रवार को थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में गस्त का नेतृत्व किया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह व पुलिस अधीक्षक कालू सिंह थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अफसरों क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा के बारे में अवगत कराया।
रविवार को देर शाम चोपन में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत अन्य पुलिसकर्मियों ने कस्बे में बस स्टॉप, बैरियर चौंक बाजार, प्रीत नगर, ब्लॉक, डाला, व अन्य कई स्थानों पर पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। गश्त के दौरान लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अराजक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को कहा।
चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि किसी भी घटना को घटने से पहले यदि स्थिति को भांप लिया जाए और इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन को दे दी जाए तो कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है। समय से घटनाओं की जानकारी होने पर उसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकते हैं। पुलिस गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

