शक्तिनगर।सोनभद्र।आज़ाद हिन्द संगठित सेवा समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर जोगेंद्र कुमार को एवं सचिव के पद पर पवन शर्मा व उप कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज विश्वकर्मा और संयुक्त सचिव के पद शब्बीर अहमद जी को चुना गया है।
समिति के संरक्षण के रूप में सलमान खान जी एवं अभिभावक के रूप में सुजीत कुमार जी को नियुक्त किया गया है।
समिति के अध्यक्ष आमिर खान जी ने कोषाध्यक्ष विनय कुमार के सलाह पर सभी सदस्यों को नियुक्त कर सम्मानित किया है।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष आमिर खान कहा कि सोनभद्र एवं सिंगरौली जिले के विकास के लिए हम लोग मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारी जितनी योजनाएं चल रही है उन सब को और विस्तार दिया जा रहा है साथ ही शक्तिनगर में सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए Unique Target Classes में मुफ्त शिक्षा के साथ साथ नाममात्र के फीस में उच्च शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।
अध्यक्ष ने विकास के क्षेत्र में एक नया आयाम देने के लिए अपने सभी साथियों को धन्यवाद दिया और आगे निरन्तर कार्य करते रहने के लिए अपने सदस्यों को गुरुमंत्र दिया।

