म्योरपुर बस्ती वह बाजार बचाने के लिए ग्रामीण लामबंद

---Advertisement---

बस्ती एवं बाजार छोड़ हवाई पट्टी का विस्तार पश्चिम दिशा की ओर किया जाए
हवाई पट्टी विस्तार के लिए 200 वर्ष पुराना गांव नहीं उजड़ने देंगे ग्रामीण
हर होरी और परानी गांव को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी करें विचार
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हुए एकजुट
5 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल करेगा मुख्यमंत्री से वार्ता
विधायक बोले मुख्यमंत्री से करूंगा वार्ता
पांच सदस्य सी प्रतिनिधिमंडलकरेगा मुख्यमंत्री से वार्ता
संतोष सिंह “संवाददाता “क्राइम जासूस )

म्योरपुर सोनभद्र  हवाई पट्टी विस्तारीकरण के तीसरे फेज की शुरुआत होने से ग्रामीण सकते में आ गए हैं शुक्रवार को म्योरपुर कुंड आरडी बलियारी गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एक होकर बिरला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में एक सभा कर किस प्रकार हवाई पट्टी विस्तारीकरण से बस्ती एवं बाजार उजड़ने से बचे उस पर गहन चर्चा की गई कार्यक्रम में खुद दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गौर विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौर मौजूद रहे भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल जयसवाल ने विधायक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बताया कि म्योरपुर गांव का इतिहास 200 वर्ष पुराना हाय सरकार हवाई पट्टी विस्तारीकरण के लिए 200 वर्ष पुराना इतिहास समाप्त कर देना चाहती है जिससे कतई नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा हवाई पट्टी का जो बाउंड्री वाल पूरब की दिशा में है उसे ज्यों का त्यों रहने दिया जाए वह विस्तार हर होरी गांव तथा पानी गांव के बीच से निकाला जाए ताकि गांव व ग्रामीण बच सकें भाजपा नेता सोना बच्चा अग्रहरि ने कहा कि वर्तमान में हवाई पट्टी रनवे 1968 मीटर का है मगर 3000 मीटर हर होरी पानी गांव के बीच से निकाला जाए तो अच्छा होगा उन्होंने कहा कि अगर चौड़ाई उत्तर दिशा की ओर बढ़ाई जाएगी तो कुंडा डी गांव का आधा हिस्सा हवाई पट्टी के जद में आ जाएगा गौरी शंकर सिंह ने कहा कि 1948 में सिंचाई विभाग ने छोटी हवाई पट्टी बनवाई थी जो 1968 मीटर की थी देश के प्रधानमंत्री जी ने जब यह कहा कि हवाई चप्पल पहने वाला हवाई जहाज का सफर कर सकता है जिसके तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ने म्योरपुर हवाई पट्टी का सर्वे कराना शुरू कर दिया जिससे हवाई पट्टी की लंबाई 1968 मीटर से बढ़ाकर 5000 मीटर चौड़ाई 600 मीटर समाचार पत्रों के माध्यम से बताया गया तो छह गांव के पक्के मकान के कार्यों का निर्माण पुलिस द्वारा रुकवाया जाने लगा और लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा हवाई पट्टी से सटे मकानों का मूल्यांकन वह खाली जमीनों का सर्वे कराया जाने लगा जिससे ग्रामीण सकते में आ गए दुद्धी विधायक को बुलाकर ग्रामीणों ने अपना दर्द बयान किया सभी की बातें सुनने के बाद दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गौड़ ने कहा कि मैं स्वयं इस गांव से सटे गांव का निवासी हूं सरकार हवाई पट्टी का विस्तार करें इसमें कोई बुराई नहीं है वर्तमान समय में हवाई पट्टी के पश्चिम दिशा मैं काफी खाली जमीन पड़ी है वह ज्यादातर जंगल विभाग की जमीन है सरकार जो पूरब की ओर 600 मीटर बढ़ाने की बात कर रही है उसे बदलकर 600 मीटर पश्चिम की दिशा में कर दे जिसके लिए मैं प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर आप लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा इस दौरान 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया जो वर्तमान समय में हो रहे हवाई पट्टी विस्तार को लेकर जिलाधिकारी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से वार्ता कर अपनी बात रखेंगे इस दौरान ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़ गौरी शंकर सिंह पन्नालाल जयसवाल सोना बच्चा अग्रहरि लालता प्रसाद बाबई सिंह मरकाम दीपक सिंह रामदेव तिवारी संजय अग्रहरी पवन अग्रहरि अमर के सिंह सुजीत कुमार जितेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment