अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । रेलवे रामलीला मैदान सब्जी मंडी में बीती रात एक सब्जी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारो का सामान जलकर राख हो गया। बीती रात हुई घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बुधवार देर रात को सब्जी विक्रेता अवधेश मौर्या की दुकान में आसपास के दुकानदारों ने धुआं निकलता देखकर अवधेश मौर्या को सूचित किया। दुकान में बहुत तेज आग की लपटें निकल रही थी वही देर रात वहा मौजूद कुछ लोगों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पाया । समय रहते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, नहीं तो आसपास की दुकानों का भारी नुक्सान हो सकता था। वहीं दुकानदार के मुताबिक हजारो का नुकसान बताया जा रहा है और उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

रात्रि में सब्जी दुकान में लगी आग,सब्जी जलकर स्वाहा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, October 13, 2022 5:18 AM
---Advertisement---

