एम एस हशन,
रेनूकूट/ सोनभद्र।
आज बुधवार की सुबह लगभग 4:00 बजे रेणुकूट की तरफ से जा रही राखड़ लदी ट्रक(UP67AT4741) , वाराणसी की तरफ से आ रही डीजल पेट्रोल की टैंकर(UP65KT 1508) की रेणुकूट और हाथीनाला राजमार्ग पर पिपरी थानां क्षेत्रान्तर्गत जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पिपरी पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल पहूचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया ।
जली हुई अवस्था में दो घायल व्यक्तियों राजेन्द्र यादव पुत्र राम चन्द्र यादव निवासी हुसैनपुर थाना मडयाहू जौनपुर दूसरा अशोक कुमार पुत्र दीक्षित निवासी बल्यरी – म्योरपुर ,सोनभद्र को निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया ।जहाँ से प्रथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।जहाँ इलाज के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गयी । वही एक व्यक्ति विजय बहादुर यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी थाना फूलपुर वाराणसी टैंकर में फसा रहने के कारण जलने से उसकी मौत हो गयी। आग पर काबू पाने के उपरान्त मौजूद पिपरी पुलिस और हाथीनाला पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सामान्य कराया ।

