न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---

राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत न्याय पंचायत बुटबेढ़वा में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान तारा देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिए छात्र व छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया तथा कहा कि खेलकूद से मन मस्तिष्क स्वस्थ शरीर स्वस्थ रहता है तभी स्वस्थ मन में स्वस्थ शिक्षा का निवास होता है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर छात्र दौड़ में प्रथम स्थान गोलू कुमार, द्वितीय स्थान सुमित कुमार ,50 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय स्थान प्रतिमा कुमारी, 100 मीटर जूनियर वर्ग बालक दौड़ में प्रथम आकाश, द्वितीय अमृत, बालिका वर्ग में प्रथम अंशु कुमारी, द्वितीय गुंजा कुमारी, कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग जूनियर कमपोजिट विद्यालय विंढमगंज तथा बालिका वर्ग में कम अपोजिट विद्यालय मुडिसेमर की टीम विजई रही। इसके अलावा खो-खो, लंबी कूद, प्राथमिक वर्ग जूनियर वर्ग के खेलों में सलैयाडीह, धरतीडोलवा, बूटबेढवा व मुडिसेमर के विद्यालय से बच्चों ने प्रतिभाग किया। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक राजकमल, अनुराग तिवारी, धीरज यादव, प्रमोद कुमार, आलोक कुमार, राम कुमार, अजीत उपाध्याय, सीता देवी, अंजू रानी, शालिनी, श्वेता, मीनाक्षी, पद्मावती, उपस्थित रहे। लेखन कार्य राहुल रंजन अध्यापक द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम का संचालन राजकमल यादव ने किया। इस मौके पर ए आर पी श्रवण कुमार व संतोष सिंह की भी उपस्थिति पुरस्कार वितरण में रहा।
प्राथमिक वर्ग लम्बी कुद बालक वर्ग में प्रथम सुनील कुमार प्राथमिक विद्यालय सलैयाडीह व बालिका वर्ग में प्रथम रिमझिम प्राथमिक विद्यालय मुड़ीसेमर द्वितीय। लंबी कूद में बालक वर्ग में आकाश कुमार प्रथम स्थान कमपोजिट विद्यालय बुटबेढवा, बालिका वर्ग में सिंपी कुमारी कमपोजिट विद्यालय सलैयाडिह ने रोशन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment