संतोष सिंह ,क्राइम जासूस
म्योरपुर सोनभद्र
तेज रफ्तार वाहन कार सवार ने एक बुजुर्ग विक्षिप्त महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया
ज्ञात हो कि पिपरी चौराहे के समीप रह रही कई वर्षों से एक बुजुर्ग विक्षिप्त महिला किसी तरह से इधर उधर मांग कर अपना जीवन यापन कर रही थी न हीं उसकी सुध प्रशासन ने ली न हीं उसकी सुध पंचायत ने ली आज सुबह मंगलवार को तेज रफ्तार कार सवार ने उस विक्षिप्त महिला को कुचल दीया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने कार सवार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है महिला के परिजन उस व्यक्ति के ऊपर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

