सिंदूरिया मार्ग में बालू ट्रकों से बने बड़े बड़े गढो में ठेकेदारों द्वारा डाले गए नदी से निकाले गए पत्थर, नेताओं ने किया सड़क जाम।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के चोपन से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली राजमार्ग पर बालू लेने आने वाले ट्रकों से बड़े बड़े गढ्ढे बन गए है जिससे पानी भरने से लोग दुर्घटनाओं के शिकार होते है। वही सरकार के सख्ती के बाद बड़े बड़े गढ्ढो में नदी से निकलने वाले पत्थर कचरे को भरने से आज भी कुछ यात्रियों चोटिल हो गए जिससे स्थानीय लोग आग बबूला हो गए। देखते देखते स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वही मौके पर पहुँचे जिला पंचायत सदस्य संजीव त्रिपाठी ने भी लोगो का समर्थन करते हुए सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। वही बालू खनन कर रहे संचालको के हथियार बन्द असलहा लहराते हुए भीड़ को जैसे ही हटने के लिए कहा स्थानीय लोग आग बबूला हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे तहसीलदार लोगो को समझाने का प्रयास करते रहे।
जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के चोपन ,मध्यप्रदेश राजमार्ग बड़े बड़े गढ्ढो में तब्दील हो चुकी है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दो दिन पहले सड़को को ठीक करने के सख्त आदेश दिए थे इसी क्रम में आज पीडब्ल्यूसी के ठेकेदारों द्वारा सड़क पर बन गए बड़े-बड़े गड्ढों को नदी से निकाले गए चिकने पत्थरों के द्वारा पाट दिए जाने से दुर्घटना के आशंका बनी हुई थी। स्थिति यह है कि नदी के निकाले गए चिकने पत्थर बालू लदी गाड़ियों के टायर के प्रेशर से तेज गति से जाकर राहगीरों को लग रहे हैं जिससे लोग घायल हो जा रहे हैं। तेज गति से उछलकर पत्थर दुकानदारों को भी लग रहे हैं और दुकानों पर खड़े ग्राहक भी चोटिल हो जा रहे हैं जिसके जानकारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता वह जुगैल जिला पंचायत सदस्य संजीव तिवारी तिवारी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और रोड को उन्होंने जाम कर दिया थोड़ी ही देर में चोपन सिंदुरिया मार्ग पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया बड़े वाहनों के साथ सही ऑटो रिक्शा टेंपो ट्रैक्टर व कार आदि वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया। ठीक उसी समय मौके पर कुछ असलहा धारी लोगो के जाम स्थल पर पहुंचने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग उक्त असलहा धारियों से तूं तूं मैं मैं करने लगे। आश्चर्यजनक तथ्य यह था की आम जनता के द्वारा असलहा धारियों से बहस किए जाने के दौरान चोपन पुलिस के एक एस आई अपने हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे नेताओं और आम जनता की मांग थी कि जब तक मौके पर जनपद के उच्चाधिकारी नहीं पहुंचते और इस गंभीर विषय पर उचित आश्वासन नहीं देते तब तक जाम चलता रहेगा। वही मौके पर पहुँचे तहसीलदार लपगो को समझाने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।लोगों का कहना था कि बालू के ठेकेदारों द्वारा व्यापक पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है और इस विषय पर खनन अधिकारी सहित प्रशासन पूरी तरीके से मूकदर्शक बना हुआ है जिसके कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
बाईट- संजीव तिवारी जुगैंल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment