सेराजुल होदा
दुद्धी/सोनभद्र | आज कस्बा दुद्धी मे ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजों के बीच फल व छांछ का वितरण किया गया | प्राप्त जानकारी रविवार को इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी, प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल दुद्धी व प्रेरणा फाउंडेशन हॉस्पिटल दुद्धी मे मरीजों के बीच फल व छांछ का वितरण किया गया | पैगंबर साहब के जन्मदिन के अवसर पर किए गए इस पुनीत कार्य को मरीजों के परिजनों द्बारा तहे दिल से सराहा गया | फल व छांछ पाकर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई | इस मौके पर जामा मस्जिद दुद्धी के सदर कल्लन खां, हाजी सईद अनवर ,हाजी सैयद फैजुल्लाह, डॉक्टर शाह आलम ,सुरेंद्र अग्रहरि, इब्राहिम खां सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सी एच सी दुद्धी में मरीजों को बांटे गये फल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 9, 2022 4:21 PM
---Advertisement---

