1 लाख 50 हजार के हेरोइन के साथ दो तस्कर को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.10.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रेलवे फाटक के आगे रेलवे स्टेशन रोड के पास से 02 नफर हेरोइन तस्कर *1. विनोद कुमार उर्फ मंगल गुप्ता पुत्र स्व0 उदय गुप्ता, निवासी ग्राम देवरी, थाना राबर्टसगंज, जनपद सोनभद्र उम्र 42 वर्ष 2. ओमप्रकाश पटेल पुत्र मुन्नीलाल पटेल, निवासी ग्राम खेखडा, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष* के कब्जे से क्रमशः 08 ग्राम तथा 07 ग्राम (कुल 15 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0- 773/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 774/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।

*गिरफ्तारी का विवरण –*
1. विनोद कुमार उर्फ मंगल गुप्ता पुत्र स्व0 उदय गुप्ता, निवासी ग्राम देवरी, थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 42 वर्ष ।
2. ओमप्रकाश पटेल पुत्र मुन्नीलाल पटेल, निवासी ग्राम खेखडा, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
01. अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 15 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन( अनुमानित कीमत 1.5 लाख ) बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्रीकान्त राय, प्रभारी चौकी अस्पताल नई बाजार, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी हरिओम यादव, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी दीपक गिरि, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी संजय कुमार सरोज, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment