सेराजुल होदा,
दुद्धी/सोनभद्र| नगवा निवासी राजेश खरवार पुत्र पांचू को गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजे जाने से आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने रविवार की शाम नगवां गांव में जोरदार प्रदर्शन किया | और मामले को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष म्योरपुर मोहर लाल खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी मनोज सिंह उर्फ बबलू व ग्राम नगवा प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह से मिलकर कार्रवाई को गलत बताया|ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार खरवार को ट्रैक्टर से बालू ढ़ोते वक्त पुलिस द्वारा गत माह पकड़ा गया था जिस पर उसे जेल भेजा गया था, पुनः साजिश के तहत उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई जो निंदनीय है, आक्रोशित आदिवासी लामबंद होकर नगवा चौराहे के समीप महुआ के पेड़ के नीचे भाजपा प्रतिनिधि मंडल के मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई | भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस गंभीर प्रकरण की शिकायत संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी और फर्जी कार्रवाई कर ग्रामीणों को उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संगठन मजबूती के साथ आगे लड़ाई लड़ेगी| आदिवासियों के अधिकार और मान सम्मान की रक्षा के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी lइंसाफ नहीं मिलने पर ग्रामीण जल्द ही तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे l

