संतोष सिंह ,क्राइम जासूस ,म्योरपुर ,सोनभद्र
हवाई पट्टी विस्तारीकरण के तीसरे चरण के अधिग्रहण मैं आने वाली भूमि 700 एकड़ के मूल्यांकन की शुरुआत शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी एवं राजस्व कर्मियों के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है बताते हैं कि अब हवाई पट्टी 1968 मीटर से बढ़ाकर 5000 मीटर और चौड़ाई 600 मीटर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है सूत्र बताते हैं यदि ऐसा हुआ तो
म्योरपुर गांव का नाम कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा बताते चलें कि विस्तारीकरण के जद में आने वाले गांव बलियारी म्योरपुर कुंडा डी हर होरी कर कोरी बाभन डीहा गांव जद में आने की संभावना है पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि व मकान का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन पहले बताएं कि 700 एकड़ भूमि हवाई पट्टी के जद मैं आएगी तो हमें विस्थापित किया जाएगा तो उसका मानक क्या होगा 1954 में रिहंद बांध बनने के समय एक बार विस्थापित वह लोग हो चुके हैं अगर सरकार विस्थापित करेगी तो उसका मानक क्या होगा मूल्यांकन शुरू होते ही छोटे छोटे व्यापारियों में परेशानी देखी जा रही है सबके जबान पर था कि अब हम कहां जाएंगे
पीडब्ल्यूडी,से लगे हवाई पट्टी के जद में आने वाले घरों के मूल्यांकन में ग्रामीणों को सताने लगी विस्थापन की चिंता
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 8, 2022 7:53 AM
---Advertisement---

