बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर थाना क्षेत्र के आरोपी उमेश बैगा को स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । आरोपी उमेश बैगा पुत्र राम लखन बैगा निवासी डोड़हर, थाना बीजपुर के विरुद्ध स्थानीय थाने में मामला पंजीकृत था । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले जेल जा चुका है तारीख पर न्यायालय उपस्थित नहीं हो रहा था । न्यायालय के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव, आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार आदि शामिल रहे

