रन्नू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर एक युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव में बृहस्पतिवार
की देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने घर के बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक भोला कुमार के पिता रामसेवक निवासी रन्नू ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सभी लोग खाना खापिकर सो गए। थोड़ीदेर में मेरी बहु आयी बताया कि भोला ने अपने आप को कमरे में अंदर से बंद कर लिया है। तत्काल परिजनों ने दरवाजा को तोड़कर अंदर देखा कि युवक घर के बड़ेर में फांसी पर झूला हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान लक्षणधारी ने घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को देने का प्रयास किया मगर पुलिस कर्मियों से संपर्क नही हो सका फिर आज शुक्रवार को सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुँची दुद्धी कोतवाली पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक भोला ने 2 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था जिससे एक पुत्र भी है। और छोटे मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment