कनहर नदी की चीर हरण को उतरा दर्जनों पोकलेन,मौके पर धमके विधायक

---Advertisement---

ब्यूरो ,क्राइम जासूस, सोनभद्र

विंढमगंज/सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरागी कनहर नदी में नियम विरुद्ध बालू के खनन कि सूचना पर शुक्रवार को शाम को पहुंचे दुद्धी विधायक राम दुलारे गोंड ने कहा कि कनहर नदी में किसी भी कीमत पर नियम के विरुद्ध बालू का खनन नही होने दूंगा। चाहे उसके लिए मुझे कुछ भी क्यों न करना पड़े। यह क्षेत्र काफी गरीब तथा पिछड़ा इलाका हैं यहां के लोगों को रोजगार देना मेरा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी बालू लोडिंग हो वह स्थानीय मजदूरों से कराया जाए । विधायक ने आगे कहा कि नदी की मुख्य धारा को मोड़कर नदी में बांध बनाया जा रहा है जो जलीय जीव जंतु के जीवन पर गंभीर खतरा का संकेत है। तथा बालू का रेट का निर्धारित हो स्थानीय लोगो को बालू सस्ता दाम पर उपलब्ध कराया जाए। अगर उक्त सभी मानकों को पूरा नहीं किया जाता हैं तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से करूंगा।
कनहर नदी की चीर हरण को दर्जन भर नदी में उतरा पोकलेन
महुली कोरगी नदी में बालू खनन के लिए कथित कम्पनी द्वारा कई पोलकेन मशीन नदी के तट पर उतारा गया है। जिससे विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लीज के आड़ मे अवैध खनन की भी आसंका बनी हुई है इतने व्यापक रूप में पोकलेन मशीन यहां लाना संदेह के घेरे में है। विधायक के साथ मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि मनोज मिश्रा शेषमणि चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment