नकतवार तरियां में साप्ताहिक बाजार की हुई शुरुआत

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। विकास खण्ड कोन के नकतवार तारिया में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ पूर्व में घोषित समय के अनुसार पांच सितम्बर बुधवार को किया गया।बाजार के आयोजक/गांधी एकता पार्टी के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया की नकतवार में हर बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाएगा जिससे आस पास के जुड़े गांव के लोगो को रोजमर्रा से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।प्रदीप जायसवाल ने आगे कहा की क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों को होना जितना आवश्यक होता है उससे ज्यादा छोटे छोटे गांव में साप्ताहिक बाजार का लगना आवश्यक है,छोटे छोटे गांव में साप्ताहिक बाजार लगने से बेरोजगार लोगो में रोजगार करने की रुचि बढ़ेगी और बेरोजगार लोगो में कुछ न कुछ करने की लालसा बड़ेगी जिससे साप्ताहिक बाजार के माध्यम से छोटे मोटे रोजगार कर कुछ पैसे भी कमा सकते है जिससे उनके जिवकोपार्जन का एक जरिया बन सकता है।साथ ही प्रदीप जायसवाल ने क्षेत्र के लोगो से अपील कर कहा की साप्ताहिक बाजार में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दुकानदार और क्षेत्र के लोग आए। नकतवार प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने कहा की विकास की कड़ी में यह साप्ताहिक बाजार आगे चलकर क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इस मौके पर मुख्य रूप से सत्यम प्रजापती, पूर्व प्रधान नागेस्वर राय, पूर्व प्रधान रंगी लाल, संजय चतुर्वेदी, विकास जयसवाल,अजीत प्रजापति,इंद्रजीत पासवान,रामलाल प्रजापति समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment