हिंडालको रेनूकूट में रावण दहन सम्पन्न

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेनूकूट/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में स्थित हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा हिण्डाल्को रामलीला परिषद् के माध्यम से विगत 58 वर्षों से हिण्डाल्को रामलीला मैदान में लगातार रामलीला का आयोजन होता आ रहा है ,उस कड़ी में इस वर्ष रामलीला मंचन 26 सितम्बर से प्रारंभ हो कर नौ दिनों तक चलने के उपरांत आज विजय दसमी के दिन रावण दहन से साथ समाप्त हुआ।
आप को बताते चले कि बीते दो साल कोरोना के कारण यह रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण किया गया था पर इस वर्ष कोरोना गाइड लाइन में छूट मिलने के उपरांत यह रामलीला पूनः ऑफ लाइन आयोजित किया गया ,जिसे रेनूकूट के लोगो ने देखा । इस रामलीला में मगभग 250 कलाकारों ने हिस्सा लिया जो हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारी या उनके बच्चे थे,आज विजय दशमी के दिन मुख्यातिथि हिण्डाल्को प्रमुख श्री एन. नागेश उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी नागेश, मानवसंसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा मलहोत्रा ,दुद्धी उपजिलाधिकारी श्री शैलेंद्र मिश्रा ने गणेश पूजन की उसके उपरान्त रावण दहन किया गया और लोगो के मरोरंजन के लिए अतिस्बाजी का भी इंतजाम किया गया था। इस मौके पर कर्नल संदीप खन्ना,श्री यशवंत कुमार,डॉक्टर दत्ता,श्री परनीत सिंह आदि के साथ साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर हिण्डाल्को प्रमुख श्री एन. नागेश ने क्राइम जासूस से बात करते हुए सभी को शुभकामनाएं दिया,उन्होंने आयोजन से जूड़े सभी लोगो को धन्यवाद दिया और आशा किया कि सभी के जिंदगी में खुशियां आए ।
वही कार्यक्रम में आए दुद्धी उपजिलाधिकारी श्री शैलेंद्र मिश्रा ने क्राइम जासूस से बात करते हुए कार्यक्रम की तारीफ करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए यह कार्यक्रम आगे भी इसी तरह चलता रहे यही कामना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment