(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी के पावन पर्व पर गांधी मैदान ओबरा में संघ का विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन उत्सव का आयोजन किया गया । आज का दिन संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन होता है । आज ही के दिन डॉ हेगेवार ने कुछ स्वयंसेवकों के साथ मिलकर 27 सितंबर 1925 विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। डॉ हेडगेवार ने हिन्दू समाज और उसकी बिखरी हुई सांस्कृतिक-आध्यात्मिक चेतना को एक माला में पिरो कर अखण्ड भारत को परम् वैभव तक पहुंचाने का एक स्वप्न देखा था। वे अत्यंत ही दूरदर्शी थे उनकी कही बातें आज साकार होती दिख रही हैं।
निरन्तर साधना करते हुए संघ के स्वयंसेवक व्यक्तिनिर्माण और राष्ट्रनिर्माण करते हुए राष्ट्र की सेवा में समर्पित है। सन 2025 में संघ अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर रहा है। संघ के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में विजयदशमी का पर्व स्थापना पर्व के रूप में भी स्मरण किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुबरन लाल , जिला रेनुकूट सह-संघचालक प्रमोद त्रिपाठी , नगर संघचालक विमल सिंह उपस्थित रहे, अध्यक्षता भीम राय जी ने की। सुवरन लाल ने हिन्दू समाज में विजयादशमी पर्व का महत्व बताया। जिला सह-संघचालन प्रमोद त्रिपाठी ने भगवान राम से संघटन शक्ति और सामाजिक समरसता को स्वयं में धारण कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संघ की प्रार्थना और मिष्ठान वितरण के साथ पूर्ण हुआ।

