दुर्गा पूजा एवं रामलीला का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आप सभी को अवगत कराते चलें कि कोरोना 2 साल गुजरने के बाद इस वर्ष का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग घरों से निकल रहे हैं मेला घूम रहे हैं मेले में लगे खिलौने की खरीदारी कर रहे हैं श्रद्धालुओं में बहुत ही उत्साह दिख रहा है । पूरे नगर में रेलवे रामलीला एव बैरियर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन चल रहा है तो हिल कॉलोनी, गार्ड कालोनी ,गड़ाईडीह ,बैरियर एव हाईडिल कालोनी में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। गार्ड कॉलोनी में बच्चों का बूगी बूगी नृत्य प्रतियोगिता तो हिल कालोनी में गरबा नृत्य जैसे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बताते चले कि जिले में अपनी आन बान और शान रखने वाले रेलवे रामलीला मैदान का रावण लगभग 85 फीट ऊंची बनाया जाता है और दशहरा को रावण का पुतला-दहन भगवान राम के बाणों से किया जाता है इस महापर्व में रामलीला मैदान चोपन में लगभग 10 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है और गाजे-बाजे के साथ रामलीला मंचन के साथ रावण के पुतला दहन किया जाता है ।रेलवे रामलीला मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाया हैं ताकि कोई किसी तरह की अप्रिय घटना ना कर सकें। झूला ,ट्रेन के साथ लड़कियों द्वारा जादू दिखाया जा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
वहीं पुलिस प्रशासन प्रत्येक दिन पूजा पंडालों एव रामलीला मंचन की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जगह-जगह सुरक्षा प्रहरी लगाए गए हैं। सड़कों पर दुर्घटना रोकने के लिए बैरिकेडिंग किया गया हैं। ताकि किसी भी प्रकार के श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment