नवरात्रि के महापर्व पर सप्तमी को नवदुर्गा स्वरूपा माँ दुर्गा देबी के मूर्ति की स्थापना नगर भ्रमण और विशाल भंडारे के साथ रबिवार को सकुशल सम्पन्न हो गया।

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर,सोनभद्र,स्थानीय थाना परिसर स्थित मंदिर में नवरात्रि के महापर्व पर सप्तमी को नवदुर्गा स्वरूपा माँ दुर्गा देबी के मूर्ति की स्थापना नगर भ्रमण और विशाल भंडारे के साथ रबिवार को सकुशल सम्पन्न हो गया।
शनिवार की देर सायं माँ दुर्गा देबी के मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या से पधारे आचार्य गोबिंद शास्त्री पंडित भोला नाथ पांडेय ने बैदिक मंत्रोच्चार से कराया ।स्थापना से पूर्व आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा के भब्य मूर्ति को आकर्षक ढंग से सजे वाहन पर नगर भ्रमण कराया गया।गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्तो का सैलाब काफिले के साथ थाना परिसर से चलकर पुनर्वास,बाजार,मोटर गैरेज,एन टी पी सी स्वागत द्वार से होते हुए वापस हुआ।इस दौरान माँ आदिशक्ति के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।श्रद्धालु भक्तो ने शीश नवाकर मन के मुराद पूरी होने की कामना की तथा समाज के कल्याण हेतु कामना की।ध्वनिबिस्तारक यन्त्र पर देबी गीतों पर भक्त जमकर नाचते हुए माँ दुर्गा देबी के जयकारा लगाकर इलाके के माहौल को भक्तिमय बना दिया।रबिवार को आयोजको द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु भक्त महाप्रसाद ग्रहण कर पूण्य के भागी बने।इस पुनीत कार्यक्रम को सफल बनाने में बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास,कृष्ण गोपाल दास,इंद्रेश सिंह,गणेश शर्मा,योगेंद्र चौबे,यसवंत सिंह,शेरा पनिका ,पंकज मिश्र,जसवंत सिंह सहित भारी संख्या महिला ,पुरुष शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment