अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दिन रविवार 2 अक्टूबर को बस स्टैंड पर स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व नगर अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी हर्षो उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री राज नारायण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की विचारधाराओं को संबोधित करते हुए आम जनमानस को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की बात एवं राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने के लिए आम जनमानस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया और पार्टी की विचारधाराओं पर जोर दिया। जिसमें पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव सेतराम केसरी नें कार्यक्रम को संचालन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और कार्यक्रम को सुचारू रूप से समापन किया। जिसमें उपस्थित जिला सचिव बाबूलाल पनिका, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा विभाग जवाहर प्रसाद मौर्य,शिवशंकर पांडे ,संजय कुमार उपाध्याय, इंटक के जिला महासचिव शमीम अख्तर खान जी , चेखुर प्रसाद प्रजापति , पूर्व चेयरमैन सैयद राजा,रवि श्रीवास्तव,अरविंद कुमार जी,मंजू देवी, मणि कुमार तिवारी,एवं तमाम नगर के गणमान्य लोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहें।
राष्ट्रपिता महात्मा, लालबहादुर के जयंती पर कांग्रेसजनों ने ध्वजारोहण कर नमन किया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 2, 2022 10:27 AM
---Advertisement---

