पिपरी पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को किय गिरफ्तारः

---Advertisement---

दीपू तिवारी,

पिपरी, सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.10.2022 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-136/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त राहुल रोशन पुत्र फेकूराम, निवासी तुर्रा मुरली गढ़ी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभियोग उपरोक्त सें सम्बन्धित एक अदद मोटरसाइकिल बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. राहुल रोशन पुत्र फेकूराम, निवासी तुर्रा मुरली गढ़ी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक अदद मोटरसाइकिल (UP64Q0879) बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 इसमाइल अहमद, चौकी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सुनील कुमार यादव, चौकी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment