अनिल जायसवाल(संवाददाता)
डाला सोनभद्र: थाना क्षेत्र चोपन के अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के कजरहट टोला मे मारपीट के दौरान विनय बैगा पुत्र लालधारी बैगा उम्र 36 की मौके पर मौत दो घायल । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर रात थाना चोपन के अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के कजरहट टोला में लालधारी बैगा के घर के सामने दरवाजे पर दो पक्षों में मारपीट के दौरान विनय बैगा पुत्र लालधारी बैगा उम्र लगभग 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । मारपीट के दौरान मृतक के पिता लालधारी बैगा व मां भी घायल हुए । घटना की सूचना देर रात में ही स्थानीय लोगों डायल 112 को दिया मौके पर पीआरबी वैन पहुंच कर एंबुलेंस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया घायलों को सीएससी चोपन भेजा गया । स्थानीय पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी ।

