डाला नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत हर घर घर डस्टबिन के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत डाला बाजार के प्रशासक /अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र व अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शुक्रवार को tv नगर क्षेत्र में वार्ड संख्या 1धौटा से स्वच्छता अभियान को गति देने एवं नगर पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सभी घरों में गीला एवं सूखा कचरा रखने हेतु अलग-अलग 20,20 लीटर का डस्टबिन का वितरण किया गया। डस्टबिन वितरण करते समय लोगों से अपील करते हुए नगर पंचायत के लिपिक ऋषि कुमार ने कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। आप लोग अपने अपने घर के कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें बीच सड़क पर वह घर के बाहर न फेंके उन्होंने विस्तृत तरीको से बताया कि नगर पंचायत के सभी 10 वार्डो के प्रत्येक घरों में डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। शेष बचे घरों में भी जल्द ही डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। नगर पंचायत का कोई भी घर नहीं छूटेगा। वही डस्टबिन लेते समय स्थानीय लोगो ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत के कर्मचारी संजय सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन सभी घरों से गीले एवं सूखे कचरे का उठाव किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी रत्नेश शर्मा, मंतोष कुमार गोस्वामी, रौशन , राहुल पनिका सहित स्थानीय लोगों के साथ दिनेश पटेल अवधेश चौहान , मुन्ना चौधरी हिंचलाल चौधरी भी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment