नगर पंचायत डाला के वार्डों में निर्माण कार्य को लेकर अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला,सोनभद्र। स्थानीय डाला नगर पंचायत के वार्डों में हो निर्माण कार्य को लेकर अपर जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पहुंचकर किया निरीक्षण

बुधवार दोपहर के बाद अपर जिलाधिकारी ने डाला नगर पंचायत के वार्डों में हो रहे निर्माण कार्य जैसे नाली सड़क एवं निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्य का जायजा लिया जिससे क्षेत्र में संबंधित कार्यकर्ता में हड़कंप मच गया।
इस दौरान एडीएम सहदेव मिश्रा के द्वारा रूटीन चेकअप के क्रम में डाला नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें डाला मलिन बस्ती के वार्ड में नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करते हुए पाया गया जिसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिकारी को तत्काल ठेकेदार पर कार्यवाहीं करने के लिए निर्देश दिए वही एडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि आगामी त्योहार नवरात्र दशहरा मेला को लेकर नियमित साफ सफाई संबंधित तैयारियां को लेकर आज डाला नगर पंचायत के वार्डों का निरीक्षण किया गया जहां अच्छे काम के साथ बहुत कमी भी दिखाई दी साथ ही नगर विस्तारीकरण क्षेत्र में सड़क नाली शौचालय जैसी समस्या है जिसके लेकर क्रमशः नियमानुसार बहुत जल्द कार्य योजना में लाया जाएगा
इस दौरान मुकेश जैन ने अपर जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाया जाना चाहिए नियमित साफ सफाई होनी चाहिए खुली नालियों को जल्द से ढकवाया जाना चाहिए और नगर के सभी वार्डों में डस्टविन रखवाने की मांग किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment