जिलाधिकारी सोनभद्र ने ली बैठक, व्यापार बन्धुओं के प्रकरणों को समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने दिये निर्देश

---Advertisement---

सोनभद्र
जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वे नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की सहायता करें, ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी सकून के साथ अपने उद्योग को संचालित करते रहें। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से व्यापार में आने वाले दिक्कतों के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की और कहा कि किसी तरह की समस्या सेे अवगत कराने की अपील भी की, जिस पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। मौके पर मौखिक रूप से व्यापारियों द्वारा रखी गयी समस्या को जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया और मौके पर मौजूद उद्योग विभाग को निर्देशित करते हुए कहाकि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनी पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो, ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े। इस दौरान व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नवरात्रि व आने वाले दशहरा त्यौहार को देखते हुए पूजा पाण्डाल का आयोजन किया गया है, जिसमें भीड़-भीड़ की स्थिति बनी हुई है, के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर, समस्याओं का निराकरण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान अवांछनीय तत्वों के नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाये। बैठक में जिला उद्यमिया विकास एवं प्रोत्साहन अधिकारी श्री रामधारी गौतम, बैंकों के मैनेजरगण, जिला उद्योग बन्धु के जिला प्रबन्धक कार्यालय के कार्मिकगण, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment