अशोक मदेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। रोहित पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पंचायत बैरपुर टोला सागर दह उम्र 7 वर्ष तालाब में नहाने के दौरान डुबने से मौत हो गई मामला ग्राम पंचायत जुगैल के टोला बेलगड़ी की है बालक अपने मामा रमेश के घर अपने घर सागर दह से लगभग 20 किलोमीटर दूर आया हुआ था बालक घर के ही कुछ लड़कों के साथ बकरी चराने गया था दोपहर बाद बकरी को कुछ दुर पर चरता हुआ छोड़कर लड़के बेलगड़ी में ही तालाब में नहाने के लिए आ गए नहाते वक्त एक लड़का बकरी लेने चला गया जहां सारी बकरीयां चर रही थी मृतक बालक नहाते नहाते अचानक गहरे पानी में चला गया साथ वाला लड़का वापस आया तो मृतक को नहीं देखा तो फौरन गांव में गया और परिजनों को बताया तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तालाब की तरफ भागे और काफी खोजबीन करने के बाद बालक गहरे पानी में नीचे मीला परिजनों ने नीजी वाहन द्वारा चोपन अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया तत्पश्चात परिजनों ने पुलिस को सुचना दिये जुगैल और ओबरा पुलिस अस्पताल पहुंच कर सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा खोजबीन करने वाले अयोध्या पनिका, कल्लू, रामरतन,संपत लाल, सोनम व काफी ग्रामीण थे
सात वर्षीय बालक की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 28, 2022 2:21 AM
---Advertisement---

