रोज़गार प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को दिया गया प्रमाणपत्र

---Advertisement---

एम एस हशन,

सोनभद्र रेणुकूट, सितम्बर 27-हिण्डाल्को प्रबंधन द्वारा रेणुकूट उपनगरीय बस्ती एवं दुद्धी तहसील के निवासियों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में रेणुकूट एवं दुद्धी तहसील के 12 युवाओं को हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा संचालित हिण्डाल्को स्कूल ऑफ एक्सिलेंस में कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत प्लम्बिंग कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया जिसके अंतर्गत उन्हें सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी 12 युवाओं को हिण्डाल्को प्रमुख श्री एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह एवं प्रोजेक्ट हेड श्री विनोद ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए श्री नागेश ने कहा कि हम सभी एक जैसे ही होते है लेकिन अपनी कौशल एवं क्षमता का पूर्ण उपयोग करके हम अपने जीवन में आगे बढ़ते है। आप सभी इस प्राप्त कौशल द्वारा अपने जीवन में खूब आगे बढ़े यही कामना करता हूं। श्री जसबीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोजेक्ट हेड श्री विनोद ठाकुर ने कहा कि आपके द्वारा प्राप्त इस कौशल का आजके बाजार में काफी मांग है और इससे आप जीवन के नये आयाम को जरूर छुयेंगे। कार्यक्रम के अंत में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हिण्डाल्को प्रशिक्षण एवं विकास विभाग के विभागाध्यक्ष श्री हेमराज, सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment