मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन। रेलवे रामलीला मैदान में रामलीला का शुभारंभ सोमवार की रात्रि लगभग सात बजे मुख्य अतिथि मिर्जापुर- सोनभद्र के एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर किया ततपश्चात पुरोहितों वेदमंत्रों उच्चारण व स्वस्तिवाचन के बीच मुकुट पूजन कर मुख्य पात्रों से परिचय किया। श्रीं श्रीं रेलवे रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 11 दिनों तक रामलीला का मंचन होगा। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के आचरण पर चलते हुए हर व्यक्ति को अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए। प्रभु श्रीराम भगवान होने के साथ साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भी थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। व्यक्ति को अपने अंदर अहंकार को खत्म करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई का प्रयास करना चाहिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट एवं तलवार भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही आये हुए समस्त अतिथियों व रामलीला प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। संचालन मनोज चौबे ने किया।
इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि मंडल यातायात प्रबन्धक अभिषेक कुमार,जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर राजू कनौजिया, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, बभनी ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविन्द यादव, समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल,थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी,पू०चे० विजय अग्रहरी,सीआईटी उमेश सिंह, सुशील पाण्डेय, सभासद कुशल सिंह,धर्मेंद्र जैन,अभिषेक दुबें, सुरेश जायसवाल,अनील जायसवाल,मनीष सिंह रणवीर सिंह उर्फ सस्तू सिंह, विकास सिंह छोटकू एवं कमेटी समस्तजन मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment