नवरात्रि के प्रथम दिन ब्रती श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड़

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर,सोनभद्र,  इलाके के माँ दुर्गा देबी के मंदिरों में सोमवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन ब्रती श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ी रही।नव दिन के ब्रती श्रद्धालु कलश स्थापन कर अनुष्ठान को दुर्गा सप्तशती पाठ से शुरुआत की वही प्रथम दिन के ब्रती श्रद्धालु भक्त भी बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ शीश नवाकर अपने मन की मुराद पूरा होने की मन्नते की साथ ही देश समाज के कल्याण की दुआ की।चारो ओर दर्शन पूजन माँ दुर्गा के जयकारे भक्ति गीत , घण्टा घड़ियाल की गूंज ,दुर्गा सप्तशती के सस्वर पाठ से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।इलाके के इंजनी,धरती डाड,सेवका डाड,एन टी पी सी कालोनी,बीजपुर के दूधईया ,बेड़िया हनुमान मंदिर,सिरसोती ,अजीरेश्वर महादेव जरहा के देबी मंदिरों में भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ी रही।बीजपुर बाजार के पूजा पण्डाल में माँ आदि शक्ति दुर्गा देबी की मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ आचार्य आनन्द चौबे द्वारा कराया गया वही पूजा अर्चना लल्लन सिंह यजमान के रूप में श्रद्धा,भाव भक्ति भाव से करेंगे।वही अति प्राचीन माँ दूधईया देबी के पूजा पण्डाल में नव दिन के सप्तशती पाठ के साथ कलश स्थापन आचार्य कल्याण दास द्वारा कराया गया।दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि बीजपुर बाजार में बीते वर्ष रामलीला का कार्यक्रम होता था इस वर्ष प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्पूर्ण रामायण दिखाया जाएगा।क्षेत्र के पूजा पंडालों को विधिवत आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment