वन विभाग की टीम से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बालू लदे ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र/ स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने रविवार को जरहां रेंज के वन दरोगा राजू कुमार के लिखित तहरीर पर ग्राम सभा सिरसोती टोला नकटू निवासी सदानंद पुत्र रामबृक्ष यादव के खिलाफ मु0 अ0 संख्या 27/2022 के तहत आई पी सी की धारा 379, 411, 504 व 506 तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 4/26 व 41 एवं 42 का मुकदमा दर्ज कर अग्रीम विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन दरोगा राजू कुमार ने पुलिस को दिए लिखित तहरीर में अवगत कराया है कि रविवार को आरोपी नकटू के जंगल में ट्रैक्टर पर अवैध बालू लादकर जा रहा था। वन विभाग की टीम को देखकर वह भागने लगा। टीम ने उसे दौड़ाकर जब पकड़ा तो वह टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। टीम ने किसी तरह उसे पकड़कर बालू लदे ट्रैक्टर सहित उसे थाना में लेआकर सुपुर्द किया है। आरोपी के ऊपर वन दरोगा राजू कुमार के लिखित तहरीर के आधार पर उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रीम विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही साथ बालू लदे हुए ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment