अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र। जनपद में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम रखने व नकेल कसने के क्रम में दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर एवं चोपन थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में मय पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र ग्राम कोटा अलउर व गुर्दह के जंगलों की सघन कॉम्बिंग की गई
काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने की अपील करते हुए उन्हें निडर होकर रहने के लिए कहा गया।
पुलिस द्वारा अलऊर व गुर्दह के जंगलों में नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर की गई सघन काम्बिंग
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 23, 2022 2:36 PM
---Advertisement---

