आयॅल के ड्रम,कप प्लेट से लदी ट्रक मारकुंडी खाई मे गिरी,चालक समेत दो की दर्दनाक मौत।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत मारकुंडी घाटी मे आज मोबिल आयल एवं माल लदा ट्रक मारकुंडी खाई मे जा गिरी,इस हादसे मे ट्रक ट्रक चालक समेत दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गुरमा चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने अपने अपने हमराही सिपाही तथा ग्रामीणों के सहयोग से कडी मशक्कत के बाद दोनो शव को खाई से बाहर निकलावा कर अपने कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर अंतपरीक्षण की कार्रवाई मे जुटे रहे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की फरीदाबाद से 96 ड्रम मोबिल आयल व तकरीबन 850 पेटी कप प्लेट लादकर ट्रक उड़ीसा जा रही थी शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे जैसे ही मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर पहुंची की अनियंत्रित होकर ट्रक लगभग सैकड़ों फुट खाई मे जा गिरी इस हादसे मे चालक महबूब अली उम्र लगभग (56)वर्ष पुत्र महबूब हुसैन, ट्रक मालिक शरीफ उम्र लगभग (52) पुत्र मो0 उमर दोनो निवासीगण शिकारपुर,जनपद बुलंदशहर के हैं कि मौके पर दब कर दर्दनाक मौत हो गयी, वही गहरी खाई में गिरने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मारकुंडी घाटी का दुसरा व तीसरा मोड़ ज्यादा ढ़लान एवं खतरनाक घुमावदार होने के कारण आए दिन हादसा हो रहा है किंतु टोल प्लाजा कम्पनी द्वारा घाटी की मार्ग दुरूस्त कराने का कोई पहल नही किया जा रहा है जिससे मारकुंडी घाटी मे आयदिन हो रहें हादसो पर लगाम नही लग पा रहा है जिससे मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment