नगर पंचायत के चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। आगामी महीने में प्रदेश भर में होने वाले नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव को लेकर शासन प्रतिबद्ध है। आज तहसील सभागार में नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य हेतु नगर पंचायत दुद्धी नगर पंचायत पिपरी आदि के बीएलओ की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। जनपद सोनभद्र के चुनाव अधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभी मतदाता पुनरीक्षण शुरू कब से किया जाएगा इसकी तिथि का ऐलान शीघ्र किया जाएगा लेकिन समय से पूर्व विभिन्न वार्डों के मतदाता पुनरीक्षण घर घर जाकर किए जाने की विस्तृत जानकारी चुनाव अधिकारी के द्वारा दी गई। बैठक में तहसीलदार बृजेश बर्मा नगर पंचायत बुद्धि के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के अलावा तमाम बीएलओ और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment