छ: पशु मालिकों की हुई शिनाख्त जल्द होगी सख्त कार्यवाही- अधिशासी अधिकारी

---Advertisement---

अशोक मदेशिया

चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत लगातार छुट्टा पशु खतरा साबित हो रहे हैं आये दिन या तो ये पशु दुर्घटना के शिकार हो रहें या तो फिर आम आदमी जिससे आम लोग काफी परेशान हैं आलम यह है कि सरकार के सख्ती के बावजूद पशु मालिक अपने पशुओं को छुट्टा छोड़ दे रहे हैं जिससे कि ये पशु किसानों के खेत को तो नुकसान कर ही रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सड़क पर भी पूरी तरह से अपना आधिपत्य जमाये हुये हैं जिससे कि खुद भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और आम आदमी भी दुर्घटना का शिकार हो रहा है इसी को दृष्टिगत करते हुए नगर पंचायत द्वारा लगभग आधा दर्जन से उपर ऐसे पशु मालिकों को चिन्हित की है जो तमाम कवायदो के बावजूद अपने पशुओं को छुट्टा छोड़ दे रहे हैं ऐसे पशु मालिकों के खिलाफ नगर पंचायत अब बाकायदा मुकदमा दर्ज कराने जा रही है। इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर में आवारा पशु आम जनता के लिए खतरनाक साबित हो रहे है आए दिन इनकी झुंड सड़को पर दिखाई देती है जो की बड़ी दुर्घटना को दावत देती है तथा पूर्व में नगर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है तथा इन्ही आवारा पशुओं के कारण नगर के कई लोगो की जाने भी जा चुकी है। भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो इसलिए करीब आधा दर्जन पशु मालिको की शिनाख्त कर ली गई है जल्द ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को करीब आधा दर्जन पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment