छठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व राज्यमंत्री,सूबेदार प्रसाद।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । आज दोपहर लगभग (11) बजे मुख्य मार्केट पर स्थित पूर्व राज्यमंत्री व सांसद स्वर्गीय सूबेदार प्रसाद के आवास पर उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने उनके चित्र श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात बारी बारी सभी भाजपा जनों पुष्प किया। इसअवसर पर नगर व आसपास के सैकड़ो लोगों ने पूर्व मंत्री के साथ व्यतीत किए स्वर्णिम पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संबोधन में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि कोन जैसे दुरूह इलाके से निकल कर उन्होंने इस इलाके में अपने कार्यकाल के दौरान विकास की गंगा बहाई, उसके जीवन्त प्रमाण आज भी देखने को मिलते हैं। उन्होंने सोनभद्र के विकास में अहम योगदान दिया उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए मिशाल है उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। उनके जीवन यात्रा के बातें व उनकी संघर्ष पर उनके छोटे पुत्र डॉ. सत्येंद्र आर्य ने लोगों के साथ साझा किया। श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहाकि हम सभी भाजपा
कार्यकर्ताओं को उनके किए गए कार्यो से सीख लेते हुए अनुसरण करने की आवश्यकता हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं अंत में श्रद्धांजलि सभा के समापन की घोषणा की।
सभा का सफल संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।
इस अवसर पर जिलामहामंत्री रामसुंदर निषाद,अनिल सिंह गौतम,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,इंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र जैन,सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,हिमांशु प्रियदर्शी, सस्तू सिंह,आईटी विकाश सिंह, नन्हे मास्टर, वरिष्ठ पत्रकार एमएम खान, हीरालाल वर्मा, रोशन सिंह समेत सैकड़ों भाजपाजन उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment