हिंडाल्को रेनूकूट में रामलीला का मंचन 26 सितम्बर से ।

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेनुकूट/”सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के  रेनुकूट में स्थित हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा हिंडालको रामलीला मैदान में रामलीला ल मंचन हर साल किया जाता है।इसी कड़ी में इस वर्ष हिंडालको रामलीला मैदान में रामलीला का शुभारंभ 26 सितम्बर से होने वाला है जिसकी तैयारीया जोरो पर है । होने वाले रामलीला मंचन में बाहर से कलाकारों को नहीं बुलाया जाता है बल्कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में काम करने वालो और हिंडालको द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों के द्वारा ही सुदंर मंचन किया जाता है। इस रामलीला की सबसे बड़ी बात यह है कि एक साथ 9 स्टेज पर मंचन होता है जिसको देखने के लिए दूर दूर से भक्तों की भीड़ जमा होती है ।
इस रामलीला का मंचन करने के लिए नृत्य सहित सैकड़ो की संख्या में कलाकार भाग लेते है।
9 दिनों तक होने वाले इस रामलीला का मंचन के निदेशक सुनील परवाल ने बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी यह रामलीला का मंचन शुरू हो रहा है पिछले दो साल से कोरोना की वजह से रामलीला का मंचन थोड़ा फीका जरूर हो गया था लेकिन इस इस वर्ष रामलीला का मंचन बडे ही हर्षोल्लास के साथ होना है जिसके लिए हमारे सभी कलाकार पिछले दो महीने से तैयारियों में जुटे हुए है। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है मंचन 26 तारीख से शुरू होकर 5 अक्टूबर को रावण दहन और झांकी के साथ समाप्त होगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment