अशोक मद्देशिया,
चोपन सोनभद्र,की पीआरवी कर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 250 फिट गहरी घाटी से निकालकर, पहुँचाया अस्पताल-
आज दिनांक-20.09.2022 को समय लगभग 05:25 बजे थाना चोपन की पीआरवी टीम 1069/3103/3088 को इवेंट संख्या 0755 पर थाना राबर्ट्सगंज अंतर्गत मारकुण्डीक घाटी से कॉलर ने ट्रक पलटने की सूचना दी
। इस सूचना पर पीआरवी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुचकर देखा गया तो एक ट्रक लगभग 250 फिट गहरी घाटी में नीचे पलट गया है, जिसमें ड्राईवर व खालासी फंसे हुए है, पीआरवी कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना रस्सी की मदद से नीचे उतर कर अथक प्रयास के बाद ड्राईवर व खलासी को निकाला गया। दोनों घायलों का एम्बुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है । उपरोक्त किये गये सराहनीय कार्य को आमजनमानस द्वारा पीआरवी टीम व थाना चोपन पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।

