अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज 20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में चोपन नगर पंचायत के सभी वार्डो एवं अन्य ग्रामीण शक्ति केंद्र एवं बूथों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया । आज चोपन नगर पंचायत के निषादराज घाट, सोनेश्वर महादेव घाट,नागेश्वरीघाट,नर्वदेश्वर महादेव मंदिर,प्रीतनगर ग्रेवाल पार्क,चोपन गांव,गौरव नगर, रामलीला मैदान, सब्जी मण्डी सहित भरहरी, खरहरा,केवटा, गुरदह व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया ।

सेवा सप्ताह स्वच्छता अभियान में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल,सत्यप्रकाश तिवारी,सतेन्द्र आर्य,राजेश अग्रहरि,लवकुश भारती, बिट्टू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, मनीष तिवारी, विकास चौबे, धर्मेश जैन, सुभाष साहनी, पुनीत पाठक, रामकुमार मोदनवाल,रामकुमार सोनी समस्त भाजपाजन मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा सप्ताह दिवस के अन्तर्गत पूरे नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, September 20, 2022 7:43 AM
---Advertisement---

