अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- सोमवार को ग्राम पंचायत कोटा के पंचायत भवन परास पानी में ग्राम समाधान दिवस के तहत कोटा प्रधान प्रहलाद चेरो के नेतृत्व में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें ग्राम सभा क्षेत्र से आये हुए लोगो ने बारी बारी से अपनी समस्या को उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखा। समस्या सुन रहे अधिकारियों ने बताया कि लोगो की समस्या को नोट कर लिया गया है ततपश्चात कार्यवाही कर अगली बैठक में शिकायत कर्ता को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कुल चार शिकायत दर्ज कि गई जिसमें दो पेंशन संबंधित शिकायत को निस्तारण किया गया
इस दौरान कोटा प्रधान प्रहलाद चेरो नोडल अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार ग्राम विकास अधिकारी राहुल सिंह क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश चतुर्वेदी सहायक पंचायत सफाईकर्मी रोजगार सेवक ऐनम आशा के साथ वार्ड सदस्य शामिल रहे आदि लोग मौजूद रहे।

