अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। रामलीला मैदान चोपन में लगभग चार बजे देश के जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर लोकप्रिय मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता मे चित्र प्रदर्शनी एवं मेले का रामलीला मैदान मे आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कल्याण राज मंत्री संजीव गोंड़ ने सर्वप्रथम फीता काटकर प्रदर्शनी एवं मेले का उद्घाटन कर तत्पश्चात केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।
तत्पश्चात संबोधन में राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि भाजपा सेवा कार्य में विश्वास रखती है इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मयफोर्स मौजूद रहें।

इस अवषर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी ,प्रदीप अग्रवाल,राजेश अग्रहरि,सत्येंद्र आर्य,डाला मण्डल अध्यक्ष दीपक दुबे , सुरेश जायसवाल व सैकड़ों भाजपाजन मौजूद रहें।

