दीपू तिवारी,
पिपरी संवाददाता, पिपरी, सोनभद्र
आज 17 सितंबर दिन शनिवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कास्टर प्लांट हिंडालको में बड़े धूमधाम और बड़े हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजन संपन्न हुआ।
कास्टर प्लांट के सभी अधिकारी व कर्मचारी, उत्साहित व प्रसन्न भाव से विश्वकर्मा पूजन में शामिल हुए।
विश्वकर्मा पूजा हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। यह एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार हैं। श्रमिक, अपने कारखानों की दक्षता कुशलता के लिए विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना करते हैं।
हर साल की भांति इस वर्ष भी हिंडालको कास्टर प्लांट के श्रमिकों एवं अधिकारियों के द्वारा, बड़े हर्ष उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। सभी ने बड़े भाव से भागीदारी की, एवं विश्वकर्मा पूजन संपन्न हुआ।
विश्वकर्मा पूजा का संचालन (पन्नालाल गुप्ता समाज सेवी कास्टर प्लांट) द्वारा किया गया। ऑनर माननीय राजेंद्र गुप्ता जी के द्वारा पूजा संपन्न की गई। ,(विद्या मिश्रा पंडित जी) ने पूजा संपन्न कराया।
श्रमिक मजदूर गण, विद्या मिश्रा, संजय गुप्ता, रामगोपाल ,त्रिभुवन सिंह, आरबी पांडे ,संजय पांडे ,विपिन सिंह, सर्वेश सिंह ,बबलू यादव, कुलदीप यादव ,महेंद्र यादव, सरोज यादव, रामअसरे ,पंकज गुप्ता ,अजीत रवानी ,आर यस अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, जेपी शर्मा, चंद्रमा राम, राजेश शर्मा, विश्वजीत गुप्ता, त्रिभुवन सिंह , अबरार हुसैन, आरपी राम, अनेको श्रमिक गण महजूद रहे

